बिधूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार त्रिपाठी से एक्सरे टेक्नीशियन ने अस्पताल में डयूटी के दौरान कक्ष में की गई गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत फार्मासिस्ट ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट जितेन्द्र कुमार ने बताया कि करीब 12 बजे इमरजेंसी कक्ष डयूटी कर रहे थे तभी एक्सरे टेक्नीशियन कक्ष में घुस आया। काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि यह विभागीय मामला है। दोनों पक्षों को बैठाकर सुलझाया जाएगा। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया है। मामला शांत करा दिया गया है।