फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बांग्लादेशी मामले में जांच को एटीएस पहुंच सकती है गांव

Tue, 23 Sep 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहार के गांव पुरवा रावत में पकड़े गए बांग्लादेशी मामले में पुलिस के संग खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। इस मामले में कभी भी एटीएस की टीम गांव पुरवा रावत पहुंच सकती है। जांच में पुलिस के हाथ ऐसा कुछ तो लगा है जिसके बाद नए एसपी अभिषेक भारती ने पूरे मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी के दबोचे जाने के बाद से कबाड़ी की दुकान भी बंद है। पुलिस की स्थानीय खुफिया तंत्र पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के गांव पुरवा रावत में सड़क किनारे कबाड़ की दुकान है। यहां पर पुलिस ने 65 वर्षीय इस्लाम को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पकड़े गए बुजुर्ग पर बांग्लादेशी होने का आरोप था। पूछताछ में उसने आगरा में बेटी के होने की बात कही। सहार के गांव पटना से ट्रांसफर हुए रुपये की जांच करने यहां की पुलिस आगरा गई। वहां पर जांच में सामने आया कि उसकी कोई बेटी नहीं है। जनसेवा केंद्र से उसने कबाड़ी को रुपये भेजे थे। बांग्लादेशी के बीमार होने में हुए खर्च का उधार था।
जांच में पता चला की इस्लाम की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। दो बेटे बांग्लादेश जनपद खुलना तहसील फुलथला के गांव दामोदर में रहते हैं। वह करीब चार से पांच वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में अवैध तरीके से आया था। इससे पहले सहार के गाे सेवक ने जनवरी माह में गांव पुरवा रावत में 32 बांग्लादेशी होने की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार उसे अनसुना कर दिया गया था।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस ने 32 लोगों के काफी समय पहले रहने का हवाला देते हुए शिकायत को निरस्त कर दिया था जबकि गो सेवक का आरोप था कि 32 में कुछ ऐसे है जो प्रधान के मकान में रहने का ठिकाना दर्शाकर आधार कार्ड भी बनवा चुके हैं। उन्हें वहां का मतदाता तक बना दिया गया था। मामले की जांच पुलिस की खुफिया एजेंसियां भी कर रही हैं। साथ ही इस मामले में एटीएस भी जांच में जुटी है। सूत्रों की माने तो एटीएस कभी भी सहार के गांव पुरवा रावत आ सकती है।
विज्ञापन



सिरे से की जा रही है जांच
पूरे मामले की जांच नए सिरे से व गंभीरता से की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।-अभिषेक भारती, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें