दिबियापुर। त्योहारी सीजन में नए सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है। आधुनिक युग में लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुके मोबाइल की इन दिनों खूब खरीदारी चल रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने छूट से लेकर गिफ्ट की सुविधा शुरू कर दी है। वहीं, एआई के नए फीचर्स को लेकर भी ग्राहक काफी उत्साहित है। बैट्री बैकअप, स्टोरेज कपेसिटी व कैमरे की गुणवत्ता में बढ़ोतरी से भी ग्राहक उत्साहित है।
कस्बा के बेला रोड एक मोबाइल विक्रेता ईशू विश्नोई ने बताया कि ग्राहकों को अलग-अलग कंपनी के मोबाइल दिखाते हुए उन्हें फीचर समझा रहे हैं। अलग-अलग मोबाइल सेट पर अलग-अलग छूट चल रही है। 10-20 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दीपावली पर एआई का नया ट्रेड भी चल रहा है जो ग्राहकों को लुभा रहा है। इसलिए ग्राहक फोन चेंज कर रहे हैं। फायनेंस की सुविधा होने से लोगों को खरीदारी में एक मुश्त धनराशि भी नहीं देनी पड़ रही। छूट के साथ साथ गिफ्ट का ऑफर दीपावली तक चल रहा है।