फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिकअप की टक्कर से होमगार्ड समेत दो घायल

Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31- सीएचसी में घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के महामाई मंदिर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो सवार एक होमगार्ड और 83 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
बिधूना कोतवाली के गांव शाहपुर निवासी बाबूराम दोहरे (83) को एक आपसी विवाद के मामले में मेडिकल परीक्षण के लिए बिधूना कोतवाली के होमगार्ड ब्रह्म पाल राजपूत ऑटो से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो महामाई मंदिर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाबूराम दोहरे का दायां हाथ फट गया जबकि होमगार्ड ब्रह्म पाल को भी चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें