फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा डिंपल यादव का जन्मदिन

Thu, 15 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं कन्नौज सांसद डिंपल यादव का 15 जनवरी को जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। जन्म दिन पर होने वालेे कार्यक्रमों को लेकर सपा नेताओं ने बैठक की।
विज्ञापन

 
सीएम की पत्नी कन्नौज सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में जहां उत्साह है, वहीं सपा नेता भी खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं।

इसी के तहत आज स्थानीय डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान में सपा नेता गौरव रघुवंशी, रामपाल सिंह यादव व लकी यादव ने बताया कि 15 जनवरी को सांसद डिम्पल यादव का 38 वां जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें 38 फीट लंबा केक भी काटा जायेगा।

सपा नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें