फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलना मुश्किल

Tue, 17 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सहार क्षेत्र की जर्जर सड़क। - फोटो : सहार क्षेत्र की जर्जर सड़क।
विज्ञापन
सहार। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा बेहद खराब है। ऊबड़- खाबड़ सड़कों से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। बाइक फिसलने से लोग घायल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने इन सड़कों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

औरैया-कन्नौज मार्ग से जुड़ने वाले गपचरियापुर, भूलाहार, हरपुरा, तिलकपुर, हरजू पुर्वा, इमलिया पुर्वा, पुर्वा जैन, पचपेड़ा और बहादुरपुर जैसे गांवों को जोड़ने वाले मार्ग बेहद जर्जर हालत में हैं। सड़कों की खस्ता हालत के कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। गांव के जीवन लाल, कन्हैया पाल, मेवा राम, कुलदीप पाल, कमलेश राजपूत, शंकर सिंह, रेखा देवी, मनोरमा और नेहा पाल ने बताया कि बारिश के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, मरीजों व बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अकील कुरैशी ने बताया कि विभाग की योजना के तहत शीघ्र ही इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली इन सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें