फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब फायर सेफ्टी वेंडरों को कराना होगा पंजीकरण

Tue, 17 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अग्निशमन व आपात काल सेवा कार्यालय - फोटो : अग्निशमन व आपात काल सेवा कार्यालय
विज्ञापन
औरैया। अभी तक मनमाने ढंग से फायर सेफ्टी वेंडरों द्वारा सप्लाई किए जाने वाले उपकरणों पर सरकार ब्रेक लगाने की योजना बना रही है। नई नीति के तहत अब वेंडरों का पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए जल्द पंजीकरण एप लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि जिले और शहर में सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी के लिए एनओसी लेना अनिवार्य है। जिन संस्थानों में एनओसी लेने में आनाकानी हो रही है। उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। एनओसी न लेने पर उनके संस्थान सीज किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी प्राइवेट वेंडर ही फायर सेफ्टी के उपकरण सप्लाई कर रहे हैं। अब सरकार उनका भी मानक तय करने जा रही है। इसके तहत फायर सेफ्टी वेंडर्स को अब पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए विभाग द्वारा एक एप लांच करने की योजना है। इसकी गाइड लाइन आने पर इस प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी साझा कर वेंडरों का पंजीकरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि जिले में आग लगने की स्थिति में उस पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में दमकल की गाड़ियां उपलब्ध हैं। इनमें औरैया शहर व तहसील क्षेत्र में तीन, बिधूना तहसील में दो और अजीतमल तहसील में दो दमकल गाड़ियां व कर्मचारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें