फोटो-24एयूआरपी - 40 सम्मेलन में मौजूद महिलाएं। स्रोत: पुलिस
बिधूना। विकास खंड क्षेत्र के गांव भटौली में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। वहीं शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य जांच और पेंशन आवेदन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, आयुष, ग्राम विकास, महिला कल्याण, कृषि, उद्यान, खाद एवं रसद, समाज कल्याण, जल निगम, ग्रामीण विद्युत, पंचायती राज और आयुष्मान विभाग आदि द्वारा स्टाल लगाए गए। प्रशासन ने इन स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्र महिलाओं को शासन की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला शक्ति सम्मेलन में पुलिस विभाग ने भी हिस्सा लिया। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा और कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने महिला आरक्षियों के साथ सम्मेलन में महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। कार्यक्रम में सचिव शशिकांत मिश्रा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत सचिव, अध्यापक, लेखपाल, पंचायत सहायक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।