फोटो-24एयूआरपी 21 - मां के विग्रह को आरती डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व मौजूद अन्य लोग। स्रोत:आय
औरैया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान श्री गांधी इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां छात्राओं से कहा कि अगर कोई भी आपको परेशान करता है तो 112 डायल करें। पुलिस तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी। कई बार छात्राएं हिचक की वजह से घटना का शिकार हो जाती है। इसके अलावा जनपद में कई जगहों पर कार्यक्रम कर महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर जनपद के सभी कोतवाली व थानों में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किए गए। इस दौरान महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज आदि जगहों पर पहुंचकर महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने कॉलेज की छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 1930 सहित अन्य की जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं को साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया को सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की। बताया कि बिना किसी को जाने उसे मित्र न बनाएं।
फोटो-24एयूआरपी 21 - मां के विग्रह को आरती डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व मौजूद अन्य लोग। स्रोत:आय