फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने 29 विभागों से सप्ताह भर में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
DFO sought report from 29 departments in a week - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पौधरोपण अभियान के दौरान रोपे गए पौधों की देखभाल न होने से नष्ट होने के मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। डीएफओ सुंदरेशा ने 29 विभागों को पत्र भेजकर नौ अगस्त को रोपे गए पौधों के रखरखाव और नष्ट हुए पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपने को कहा है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने क ी बात कही है। डीएफओ ने कहा है कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मालूम हो कि जिले में रिकार्ड पौधरोपण होने के बाद भी रखरखाव न होने से तमाम पौधों को अन्ना मवेशियों के नष्ट करने और रोपे गए पौधों की जगह खाली गड्ढे पड़े होने की खबर ‘अमर उजाला’ ने बीते दिनों प्रमुखता से छापी थी। खबर का असर यह रहा कि विभाग चेता और सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार जिला प्रशासन को 2108581 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया था। नौ अगस्त को जिले भर में चलाए गए पौधारोपण अभियान में 2143313 पौधा रोपित करने का दावा प्रशासन ने किया था। पौधरोपण के बाद सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर रोपे गए पौधे देखरेख के अभाव में अन्ना पशुओं के शिकार होकर नष्ट हो रहे थे। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद आला अफसर जागे। इसके बाद डीएफओ ने 29 विभागों को पत्र भेजकर नष्ट हुए पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपने और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने क ी बात कही है। डीएफओ ने कहा है कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीएफओ सुंदरेशा ने जिन 29 विभागों को पत्र लिखा है, उनमें एडीशनल एसपी औरैया, अजीतमल व बिधूना एडीएम, सीएमओ, डीपीआरओ, आरटीओ, डीडीओ, ईओ नगर निकाय, लोकनिर्माण विभाग अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड व निर्माण खंड दिबियापुर, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, जिला रेशम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला सहकारिता विभाग, जिला उद्योग अधिकारी, अधीक्षण व अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड औरैया, दिबियापुर, डीआईओएस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सात ब्लाकों के बीडीओ, पीडी, सीआईएसएफ असिटेंट कमांडेंट पाता, उपकृषि निदेशक, श्रमायुक्त श्रम रोजगार, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जिला औद्योगिक विकास अधिकारी व परियोजना प्रबंधक भूमि सुधार निगम विभाग आदि हैं।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने मंगलवार को बेला थाने में नौ अगस्त को कराए गए पौधेरोपण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेला थानाध्यक्ष को रोपित पौधों का संरक्षण का सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि एक भी पौधा नष्ट न होने पाए। उन्होंने थाना परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें