फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक करोड़ के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15वें वित्त आयोग के तहत नगरीय निकायों के प्रस्तावों पर हुई समीक्षा
विज्ञापन

- डीएम ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बुधवार को डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जनपद के नगरीय निकायों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकायों से आए प्रस्तावों की आवश्यकता, उपयोगिता और प्राथमिकता के आधार पर चर्चा की गई। परीक्षण के बाद समिति ने लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों को कराने पर सहमति दी।



बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए कार्यों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कहा कि साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके। स्पष्ट किया कि स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित मानकों व शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम की समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि का सही और प्रभावी सदुपयोग किया जाए। नगरीय क्षेत्रों का सुनियोजित विकास प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी नगरीय निकाय आपसी तालमेल से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएं और प्रगति व गुणवत्ता की लगातार निगरानी करें। इस बैठक में सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, एडीएम (न्यायिक) नीरज प्रसाद, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अमर सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें