फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को दिखानी हो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। देश, प्रदेश, जिले और मोहल्लों को स्वच्छ बनाना हम सभी का दायित्व है। इसी से देश का विकास है। अधिकांश लोग रेलवे स्टेशन, ट्रेन और सार्वजनिक स्थानों पर अब गंदगी नहीं फैलाते। लोग आसपास डस्टबिन खोजकर उसमें ही कूड़ा डालते हैं। यह बातें प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बने पहले आधुनिक सामुदायिक शौचालय के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि सभी को स्वच्छता अपनाना होगा। ईओ मोनिका उमराव ने कहा कि नगरवासी सहयोग करें तो इस बार स्वच्छता सर्वे में दिबियापुर औरैया जिले में पहला स्थान पा सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अधिकारी सुकमीत यादव ने बताया कि 4 जनवरी से 31 जनवरी तक दिबियापुर में स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। साफ सफाई रखकर हम सभी दिबियापुर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल ला सकते हैं। इस दौरान चेयरमैन अरविंद पोरवाल,, सुकमीत यादव के साथ सर्वेश भदौरिया, डीपीएम शिरीश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत प्रेम कुमार गुप्ता, पारसनाथ दुबे, नागेश पाठक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका साधना पोरवाल, नरेश पोरवाल, गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, गोपीचरन राजपूत, शिवनारायण दीक्षित, हरिश्चंद्र पोरवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, सभासद रजत यादव, शोभित गुप्ता, अखिलेश बाथम, रवि कुमार, प्रमोद बघेल, राहुल दीक्षित, देवेंद्र राजपूत, आनंद पोरवाल, नवीन पोरवाल आदि मौजूद रहे।
पायल, सोमलता व सौम्या पुरस्कृत
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पिछले दिनों हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, ईओ मोनिका उमराव ने सम्मानित किया। कक्षा 9 से 10 तक की छात्र छात्राओं के बीच स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में पायल, शिल्पी एवं शिवा ने पहले तीन स्थान पाए। कक्षा 11 व 12 की प्रतियोगिता में सोमलता, प्रिया एवं नवनीत कुमार ने बाजी मारी। वालपेंटिंग प्रतियोगिता में सौम्या, कीर्ति एवं कीर्ति वर्मा के ग्रुप को पहला, नेहा एवं तृप्ति के ग्रुप को दूसरा एवं रश्मि, तनु एवं चांदनी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें