दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
- फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
दिबियापुर। नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को 50 मेज-कुर्सियां भेजी गईं। प्रत्येक कक्षा में नगर पंचायत कर्मियों ने इसकी सेटिंग कराई।
अब छात्र-छात्राएं इन पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। मेज-कुर्सी मिलने से स्कूल स्टाफ समेत छात्रों ने खुशी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में अभी तक स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था नहीं थी।
बच्चे टाट बिछाकर जमीन में बैठकर पढ़ाई करते थे। इस कारण बच्चों को दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने दिबियापुर के एक स्कूल में छात्रों के बैठने के लिए मेज-कुर्सी दीं।
प्रधानाध्यापिका अनीता राजपूत ने बताया कि कुल पंजीकृत संख्या 134 के हिसाब से 50 कर्सी आई हैं। जिसमें एक चेयर में तीन बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। अभी तक केवल स्कूल में शिक्षक स्टाफ के लिए चेयर की व्यवस्था थी।
उधर, नगर पंचायत ने लगभग एक साल पूर्व स्कूल का सौंदर्यीकरण किया था, जिसमें स्कूल के रूम व बरामदा ,पक्की फर्श के अलावा स्कूल में पानी पीने के लिए आरो पर लाखों खर्च किए थे। विद्यालय में सोलर पैनल भी लगा है और छह पंखे भी लगे हैं।
नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि छात्रों के हित में जो सुविधाएं संभव हो सकेंगी, उसे नगर पंचायत की तरफ से पूरा किया जाएगा।