फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 23 मार्च को व्यापारी महाकुंभ में जाएंगे जिले के 100 व्यापारी

Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक वार्ता की। इसमें बताया कि 23 मार्च को लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें जिले के 100 व्यापारी भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं पर प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया जाएगा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेयी ने बताया कि महाकुंभ में व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा। साथ ही उनका निराकरण भी करवाया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया जाएगा। महाकुंभ में जिले के करीब 100 व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। वह लोग बस के जरिए औरैया से लखनऊ जाएंगे।
वार्ता के दौरान रानू अवस्थी, पप्पू शर्मा, स्वतंत्र अग्रवाल, विपिन मित्तल, रामकुमार विश्नोई, सतीश वर्मा, आरती नंदन तिवारी, दीपक अग्रवाल, दीपक पुरवार, रानू पांडेय, रीतेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें