रुरुगंज (औरैया)। कस्बे के कुंवरपुर गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं ने दम दिखाकर पुरस्कार जीता। बालकों में दीपांशु प्रथम और सीटू द्वितीय स्थान पर रहे।
नववर्ष के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालकों की 3200 मीटर दौड़ में इटैली निवासी दीपांशु प्रथम, सीटू द्वितीय, अंशुल तीसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में महेवा निवासी सचिन प्रथम, सिंटू द्वितीय, शनि तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में पाली निवासी रवि प्रथम, आशीष द्वितीय और शंकर तृतीय स्थान पर रहे। समाजसेवी राजू यादव व अरविंद कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। बसपा नेता संजीव यादव, जीतू यादव, सुमित कुमार, विनोद शाक्य, केशव, हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।