फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे गुल रही सौ गांवों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। विद्युत उपकेंद्र अछल्दा के चारों फीडरों की बिजली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से गुरुवार रात गुल हो गई। इसके कारण करीब सौ गांवों के लोग 15 घंटे अंधकार में रहे।
विज्ञापन

अछल्दा सब स्टेशन से जुड़े चारों फीडर के अंतर्गत आने वाले 100 गांवों की बिजली जाने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढा। जिसको ठीक करने में लगभग चार घंटे लगे। 15 घंटे बाद शुक्रवार देर शाम बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। इस संबंध में जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि कोहरा ज्यादा पड़ने से तारों में फाल्ट की समस्या आ रही है। शनिवार को पूरी लाइन की पेट्रोलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें