फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह घना कोहरा, दिन में मिली हल्की राहत

Tue, 16 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27-बेला-कानपुर रोड पर बरकसी मोड़ के पास कोहरे के कारण धीमी गति से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मौसम में आए बदलाव के बीच रविवार देर रात से कोहरा बढ़ गया। सोमवार की सुबह होते ही सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

इससे वाहन धीमी गति से चलते दिखे। दृश्यता कम रहने से लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कुछ समय बाद सूर्य दिखाई दिया, मगर कोहरे की धुंध पूरी तरह नहीं छंटी।

दिनभर आसमान में हल्की धुंध बनी रही। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह का आलम ऐसा रहा कि पास की वस्तुएं भी स्पष्ट नहीं दिख रही थीं। कोहरे और धुंध के कारण यातायात की रफ्तार घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे का प्रभाव दिखा। दिन में धूप कमजोर रहने से तापमान में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो सकी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि कोहरा अब लगातार बढ़ेगा। दिन में सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी।

फोटो-27-बेला-कानपुर रोड पर बरकसी मोड़ के पास कोहरे के कारण धीमी गति से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें