फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ब्लॉकों में प्रदर्शन कर सचिवों ने जमा किए डोंगल

Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25-भाग्यनगर में एडीओ पंचायत को डोंगल और मांगपत्र देते पंचायत सचिव। संवाद
विज्ञापन
बिधूना/फफूंद। पंचायत के कार्यों के अलावा अन्य विभागीय कार्य सौंपे जाने से आक्रोशित पंचायत सचिवों का विरोध प्रदर्शन एक दिसंबर से लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को ब्लाॅकों में कार्यरत पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डोंगल ब्लाॅक कार्यालय में जमा कर दिए।
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लॉक कार्यालय में डोंगल जमा करने से पूर्व सचिवों की बैठक हुई। उसके बाद सचिवों ने एडीओ पंचायत संतोष तिवारी को सामूहिक तौर पर डोंगल जमा कर दिए। एडीओ को दिए मांगपत्र में सचिवों का कहना है कि पहले से ही पंचायत से जुड़े कार्यों का भार अधिक है। पंचायत सचिवों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, ग्रामीण चंद्रप्रकाश, जयवीर, सत्यप्रकाश, राजीव, सुरेंद्र कुमार व संतोष बाबू आदि का कहना है कि विरोध के तौर पर डोंगल जमा किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमाण पत्रों और योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सचिव अंशुल मिश्रा, नंदराज,अरविंद कुमार, मुशीर अहमद, सुभाष पाल, सुरेंद्र सिंह व पंकज उपाध्याय शामिल रहे। एडीओ पंचायत ने बताया कि कुछ सचिवों ने डोंगल जमा किए हैं। इसके संबंध में डीपीआरओ को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक परिसर में सचिवों ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्व में प्रेषित ज्ञापन एवं आंदोलन के क्रम में सचिवों ने सामूहिक रूप से अपनी ऑनलाइन हाजिरी के लिए दिए गए डीएसएल व इंटरनेट डोंगल जमा कराए।
ब्लॉक परिसर में सभी सचिवों ने एकजुट होकर अपने-अपने डोंगल बिधूना एडीओ पंचायत नृपेंद्र यादव को सौंप दिए। डोंगल जमा करने वालों में प्रवीण यादव, शशिकांत मिश्रा, करण चौहान, शिल्पी यादव, परवेज अहमद, विवेक यादव, नवीन कुमार, राघवेंद्र सिंह, विमलेश, जय सिंह, सतीश चंद्र सहित अन्य सचिव मौजूद रहे। एडीओ पंचायत अधिकारी नपेंद्र यादव ने जमा करने शामिल हैं।

फोटो-25-भाग्यनगर में एडीओ पंचायत को डोंगल और मांगपत्र देते पंचायत सचिव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें