केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से
खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क परिसर में धरना प्रदर्शन
किया। कहा कि कृषि प्रधान देश में सरकारों की लचर नीतियों के चलते किसान
आत्महत्या को विवश है। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों
की मदद की गुहार लगाई।
धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक एसपी
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पास हुआ तो किसान
बर्बाद हो जाएंगे। मांग की कि बहु फसली जमीन के अधिग्रहण की इजाजत नहीं
होनी चाहिए।
नगर संयोजक हेमंत पोरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार इस
अध्यादेश के माध्यम से औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का
रास्ता बना रही है।
धरना प्रदर्शन में हरिश्चंद्र पोरवाल,
जियाउद्दीन, उपेंद्र चंदेल, रामनरेश यादव, शैलू शुक्ला, अजय शुक्ला, रमन
भारद्वाज, रामदत्त कठेरिया, हृदेश कुमार, मंशुक यादव, दिनेश कुमार शर्मा,
लल्लूराम, हरिकिशन, अशोक कुमार, मीनू शुक्ला, धीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।