फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर को भेजी 200 आक्सीजन जेनरेटर की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना मरीजों की हर संभव मदद के लिए प्रशासन गंभीर है। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री केयर कार्यालय को 200 ऑक्सीजन जेनरेटर की डिमांड भेजी है। साथ ही प्राइवेट वेंडरों को 200 ऑक्सीजन सिलिंडरों का आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन जेनरेटर मिलने से जिले के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि चीफ सेक्रेटरी के माध्यम से प्रधानमंत्री केयर से ऑक्सीजन की स्थिति पर बात हुई थी।
इस पर उन्होंने ऑक्सीजन जेनरेटर की जरूरत को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने 200 ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए भी प्राइवेट वेंडरों को आर्डर दिया है। डीएम ने मरीजों की गंभीर स्थिति पर हंगामा करने वालों से धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन

वह लगातार हर समस्या को दूर कराने के लिए जुटे हैं, लेकिन हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। स्थितियां थोड़ी बिगड़ी हैं लेकिन सभी को मिलकर इसका मुकाबला करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें