दिबियापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंटकर दिबियापुर में बनाए गए रोडवेज बस स्टैंड से रोडवेज बसें चलाए जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण किया।
विज्ञापन
इस पर परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम के महाप्रबंधक अनिल कुमार को बुलाकर दिशानिर्देश दिए। दरअसल, एक साल पहले पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के पैतृक गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए परिवहन मंत्री ने दिबियापुर बस स्टैंड का निरीक्षण किया था।