फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सावन में फिरोजाबादी और अमेरिकन डायमंड की चूड़ियों की मांग

Tue, 04 Aug 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
लेडीज मार्केट में चूड़ियों की दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
औरैया। सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले के बाजारों में रौनक आ गई है। चूड़ियों का बाजार पूरी तरह सज चुका है। सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत के लिए सुहागिनें हरी चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में इस समय फिरोजाबादी कांच की चूड़ियों की मांग सबसे अधिक है, लेकिन युवतियों और नवविवाहिताओं में अमेरिकन डायमंड की चूड़ियों का खासा क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बाजार में चूड़ियां तो कई प्रकार की बिक रही हैं मगर महिलाओं व युवतियों को लाख के कंगन भी भा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि विवाहित महिलाएं चूड़ियों के साथ लाख के कंगन भी उसी डिजाइन में पहन रहीं हैं। इसके अलावा युवतियों को सिर्फ लाख के मोटे पट्टे के कंगन अधिक पसंद आ रहे हैं। बताया कि लाख के कंगन की कीमत 80 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक है।

बाजार में चूड़ियों के दाम

चूड़ी का प्रकार सामान्य रेंज प्रीमियम रेंज

कांच की चूड़ियां 20 – 150 50 – 300

प्लास्टिक / फाइबर 20 – 100 50 – 250

लाख की चूड़ियां 80 – 500 150 – 1,000

गोल्ड प्लेटेड 100 – 600 250 – 1,500

अमेरिकन डायमंड 300 – 2,000 700 – 5,000 से अधिक
-



सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इस बार बाजार में फिरोजाबादी कांच की हरी चूड़ियों के साथ-साथ फैंसी मेटल सेट्स के बेहतरीन कलेक्शन आए हैं।

खुशबू, स्थानीय खरीदार


पूजा-पाठ और व्रत के लिए पारंपरिक कांच की चूड़ियां ही पसंद हैं, लेकिन इस बार मैंने एथनिक लुक के लिए अमेरिकन डायमंड कंगन का सेट भी लिया है। - ज्योति राजावत, गृहिणी
विज्ञापन




त्योहारों के सीजन में चूड़ी बाजार में काफी वैरायटी है। दामों में थोड़ा अंतर है, लेकिन सावन के उल्लास में खरीदारी का अलग ही मजा है। - पिंकी पोरवाल, स्थानीय निवासी



सावन में सुहाग सामग्री का पूजन का विशेष महत्व होता है। चूड़ियों की खनक से त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। - उर्मिला देवी, गृहिणी

लेडीज मार्केट में चूड़ियों की दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

लेडीज मार्केट में चूड़ियों की दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

लेडीज मार्केट में चूड़ियों की दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

लेडीज मार्केट में चूड़ियों की दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें