फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच कराने की मांग, व्यापारियों ने फिर बंद की मंडी

Wed, 27 Dec 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
व्यापारियों को समझाने पहुंचे एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को मंडी खुलवाकर खरीद शुरू कराई, लेकिन बुधवार को व्यापारियों को क्षत्रिय महासभा के जिला पंचायत अध्यक्ष के बचाव में उतरने की जानकारी हुई तो उन्होंने दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने क्षत्रिय महासभा के आरोपों का कटाक्ष किया और जिला पंचायत अध्यक्ष के मिल की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंडी समिति में धान खरीद घोटाला मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डीएम श्रीकांत मिश्रा, एसपी संजीव त्यागी और एडीएम ने एक दिन पूर्व गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक कर मंडी खोले जाने की बात रखी थी और सभी व्यापारियों के रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल दी थी और किसानों ने धान लाना शुरू भी कर दिया था।

जब बुधवार की सुबह व्यापारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के समर्थन में क्षत्रिय महासभा के आने की सूचना मिली तो उन्होंने एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने एक बैठक बुलाते हुए एक बार फिर से मंडी बंद किए जाने का फैसला लिया और बुधवार को आढ़तें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि अब मामले में जातीय व पार्टीगत तूल दिया जा रहा है जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें