फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता के लिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाएं

विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-19- कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर । अंबेडकर जयंती को भाजपा ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नारायणी मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव में जिले में दो सीटों पर हार के लिए आत्मचिंतन करने के लिए कहा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी देकर संगठन मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विधायक औरैया गुडिय़ा कठेरिया, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल, अजीतमल चेयरमैन रानी पोरवाल, मंडल प्रभारी सर्वेश भदौरिया, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, ब्लाक प्रमुख शरद राना, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, शिव सिंह भारतीय, कौशल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें