फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट की अप लाइन सवा घंटे रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार दोपहर अप लाइन के बिजली के तार ठीक करने गए टावर वैगन का इंजन तकनीकी खराबी से बंद हो गया। जिससे दिल्ली-हावड़ा रूट की अप लाइन करीब सवा घंटे बाधित रही। मालगाड़ी का इंजन मंगवा कर वैगन हटाया गया। शाम चार बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब टावर वैगन कंचौसी स्टेशन के पास लाइन चेक कर रहा था। इसके लिए एक घंटे का ब्लाक दिया गया था। दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक वैगन का इंजन खराब हो गया। वैगन वहीं खड़ी हो गई। जानकारी मिलते ही गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कंचौसी लूप लाइन पर तथा महानंदा एक्सप्रेस को स्टेशन के आउटर पर खड़ा कर दिया गया। वहीं झींझक से कानपुर के बीच नीलांचल गुवाहटी, आनंदबिहार, मूरी आदि एक्सप्रेस गाड़ियां खड़ी हो गईं।
रेलवे अधिकारियों ने झींझक स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन फफूंद भिजवाया। इंजन बदलकर वैगन हटवाया गया। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि टावर बैगन को फफूंद स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। जिसके बाद चार बजे के करीब अप ट्रैक पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान सवा घंटे ट्रेनें प्रभावित रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें