फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख नगद व छह लाख के जेवर चोरी

Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
auraiya
विज्ञापन
घर के पास स्थित खेत में खुला पड़ा बक्सा व बिखरा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताल्हेपुर में सोमवार/मंगलवार की रात चोर जीने की कुंडी तोड़कर होटल व्यवसायी के घर में घुस गए। चोर डेढ़ लाख की नगदी समेत साढ़े सात लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। घटना के समय परिवारीजन गृहस्वामी की बीमारी के चलते उन्हीं के कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर इन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।  
विज्ञापन


ताल्हेपुर में सोमवार/मंगलवार की रात चोर जीने के दरवाजे की कुंडी तोेड़कर वहीद खान पुत्र रफीक खान के घर में घुस गए। चोरों ने तीन कमरों के ताले काटकर बक्से व अलमारियों से नगदी व जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी की पुत्री सायमा बेगम पत्नी तसरीफुर ने बताया कि पिता बीमारी के कारण लेटे रहते हैं। घर के सभी सदस्य उन्हीं के कमरे में सोते हैं। सोमवार की रात वह, भाभी फिजां, भाई मोहम्मद शरीफ व बुआ बीबी पिता के कमरे में सो रही थीं। रात में चोरों ने जीने के दरवाजे की कुुंडी लोहे की रॉड से तोड़ दी। चोरों ने नीचे आकर तीनों कमरों की कुंडी काटकर बक्से व अलमारियों में उसके, बहन सायराबानो पत्नी मोहम्मद हारुन, हुशनाज पत्नी शहिद खान व परवीन पत्नी मोहम्मद अहमद के अलावा भाभी फिजां पत्नी मोहम्मद आसिफ व नौशाक पत्नी तौहीद खान के लगभग बीस तोले के सोने के जेवर व डेढ़ लाख रुपये नगद पार कर दिए।

पीड़िता ने बताया कि वह चार बहनें हैं। घटना के समय बड़ी बहन  ससुराल पक्ष की एक शादी में शामिल होने गई थीं। दोनों भाई मध्यप्रदेश के गुना में होटल चलाते हैं। घटना की जानकारी सुबह अजान सुनकर उठने पर हुई। अजान से बुआ बीबी की आंख खुल गई। वह कमरे से बाहर निकलीं। कमरों के दरवाजे खुले थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घर से गायब बक्सों की तलाश शुरू की गई। बक्से घर के नजदीक एक खेत में पड़े मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि  फोरेंसिक टीम भेजकर फिंगर प्रिंट लिए गए। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें