फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर कटी लाश मिलने से हड़कंप: औरैया में हाईवे पर खेत से मिला युवक का शव, अभी अधूरी है जांच

Tue, 24 Oct 2023 03:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरेया

सार

हाईवे पर एक होटल के पीछे खेत में युवक का सर कटा शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर हाईवे किनारे स्थित एक होटल के पीछे खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का सर कटा शव पड़ा देखा। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी चारू निगम ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी की। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाई। टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भाऊपुर स्थित शताब्दी होटल के पीछे एक बाजरे के खेत में युवक का सर कटा हुआ धड़ देख ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सर कटा शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। एसपी चारू निगम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड को भी घटनास्थल पर बुला लिया। वहीं पर ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की। पुलिस द्वारा धड़ का सर खोजे जाने के काफी प्रयास किए गए। मगर कोई भी जानकारी नहीं हो सकी। 

मृतक की उम्र लगभग 45 साल आकलन की जा रही है। सर न होने से उम्र का भी सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। युवक का सर कटा होने के चलते उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

वहीं पुलिस अधीक्षक भी घटना की गहनता से जांच कर रही हैं। एसपी चारू निगम ने बताया कि युवक का सर तलाश करने को पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। वहीं आसपास जिलों में सूचना देकर दर्ज गुमशुदगी की जानकारी की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें