फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 19 Apr 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विमलेश कुमारी (फाइल फोटो)। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)।   सीएचसी में गुरुवार को प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शव को अस्पताल परिसर में रखकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और एएसपी ने नाराज परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


    क्षेत्र के एलपी गड़वाना गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी विमलेश कुमारी को गुरुवारसुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर राजेश ने पत्नी को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। यहां नर्स कमोदिनी व आशा सुमन देवी मौजूद थीं। महिला को पीड़ा होने पर नर्स कमोदिनी ने इंजेक्शन दिया। जिसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिस पर आशा सुमन ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुबोध कुमार को बुलाने गई। आरोप है कि डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचे। नर्स महिला के इलाज में जुटी रही। लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। आशा सुमन फिर डॉक्टर को बुलाने गई। लेकिन वह नहीं आए। इधर विमलेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे और महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। शव को अस्पताल परिसर में रख कर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलने पर अछल्दा थाना पुलिस, बिधूना थाना और फंफूद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल को देख ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। मामला बिगड़ता इससे पहले एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार, एएसपी आरके सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। दोनो अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष भी पहुंच गए थे। सीएचसी के डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि  विमलेश कुमारी को सुबह भर्ती किया गया था। प्रसव के दौरान उसके रक्तस्राव ज्यादा होने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसको अस्पताल से रेफर किया गया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि महिला का इलाज किया गया।

डॉक्टर ने उसकी हालत बिगड़ते देख उसे रेफर कर दिया था। पर उसकी मौत हो गई। इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। इसकी जांच की जाएगी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर उनकी मदद की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें