औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर बुधवार सुबह कचरे के ढेर में 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
जालौन रोड पर एक ट्रक सड़क किनारे फंस गया था। उसे निकलवाने के लिए चालक ने क्रेन बुलाई। गुरुवार को सुबह आठ बजे के लगभग क्रेन चालक ने जैसे ही ट्रक को निकालने की कोशिश, तभी उसकी नजर एक शव पर पड़ी। इस पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, देवकली चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है, शव को देखने से दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मार्ग दुर्घटना में घायल होने की संभावना लग रही है। वह जींस व टीशर्ट पहने था, एक पैर में जूता मिला है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
े