फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के रसूलपुर हुलासराय में सोमवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलपुर हुलासराय निवासी विपिन (34) उदयपुर राजस्थान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी संगीता, बेटा अमरीश व अंश घर पर रहते हैं। चार दिन पहले वह उदयपुर से घर लौटा था। पत्नी संगीता ने बताया कि रविवार रात को खाना खाने के बाद पति साथ में सोए थे। सुबह छह बजे जागने पर दूसरे कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान पर पति का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

चीख सुनकर देवर रोहित दोहरे व अन्य परिजन पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार लेखपाल अनोज कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को आंगन में छज्जे के कुंडे के नीचे एक बाल्टी उल्टी रखी मिली। पुलिस के अनुसार युवक ने पहले आंगन में फंदा लगाने का प्रयास किया। सफल न होने पर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें