फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमरे में दुपट्टे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 28 Jan 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
छात्रा की मौत की खबर मिलते ही उसके घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : छात्रा की मौत की खबर मिलते ही उसके घर के बाहर जुटी भीड़।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव में एक छात्रा का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मां कमरे के बाहर बरामदे में सो रही थीं। सुबह उन्होंने बेटी का शव लटका देखा तो चीख पड़ीं।
विज्ञापन

सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव चिरकुआ निवासी गिरेंद्र सिंह की बेटी जूली (17) बिधूना में स्थित श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर में कक्षा 12 की छात्रा थी।
परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में पढ़ाई करने लगी। उसकी मां रेखा देवी ने बताया कि रात करीब 11 बजे बेटी पढ़ रही थी। इससे वह कमरे के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो गईं। सुबह उठीं तो बेटी का शव कमरे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

छात्रा का शव जिस कमरे में लटका मिला, उसका दरवाजा खुला था। छात्रा के शव के पास ही चारपाई पर उसका मोबाइल भी पड़ा मिला है। स्मार्ट फोन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कॉल डिटेल निकलवाकर मामले की जांच की बात कह रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जूली ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मां रेखा देवी, पिता गिरेंद्र सिंह, छोटी बहन शालिनी व भाई मोहित का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

शिक्षक बोले-अक्सर रोती रहती थी
परिजनों के मुताबिक जूली ने वर्ष 2021-22 में एनसीसी से प्रमाण पत्र भी हासिल किया था। वह सोमवार को विद्यालय भी गई थी। शाम पांच बजे तक कोचिंग पढ़ी। शिक्षकों ने बताया कि उसके साथ की कुछ छात्राओं ने बताया कि जूली अक्सर रोती रहती थी। बताती कुछ नहीं थी। वहीं मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं में चर्चा थी जूली पुलिस की नौकरी करना चाहती थी, पर घर पर उसकी शादी किए जाने की चर्चा होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें