फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमेरिका यादव बने मैराथन के चैंपियन

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मेडल दिखाते मैराथन विजेता अमेरिका यादव। - फोटो : मेडल दिखाते मैराथन विजेता अमेरिका यादव।
विज्ञापन
सहार (औरैया)। हर साल की तरह ही इस साल भी सहार की नन्ही पहल संस्था की ओर से पांच किलोमीटर की दौड़ (मैराथन) प्रतियोगिता हुई। दौड़ में अमेरिका यादव ग्राम कटैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह भी हुआ। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक व शील्ड के साथ ही विशेष पुरस्कार भी दिया गया।
मुख्य अतिथि बीडीओ औरैया आदित्य तिवारी ने कहा कि युवा इस तरह के आयोजन में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करें। आज समाज में एकजुटता की जरूरत है। सभी लोग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

मंगलवार को सहार में सामाजिक संस्था नन्ही पहल के प्रबंधक आरिफ खान, देवांश श्रीवास्तव, अमित कुमार, रोशन लाल राजपूत ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 71 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
भूतपूर्व सैनिकों का बीडीओ औरैया आदित्य तिवारी, बीडीओ सहार राजनारायण पांडेय और थानाध्यक्ष सहार अजय कुमार ने माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर, पत्रकारों व सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। पांच किमी की दौड़ में अमेरिका यादव ग्राम कटैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें अधिकारियों के हाथों प्रमाण पत्र और विजेता शील्ड प्रदान की।
विशेष उपहार के रूप में एक रेंजर साइकिल और गोल्ड मेडल दिया गया। मैराथन दौड़ के द्वितीय विजेता शिवानंद पाल को उपहार, शील्ड और मेडल प्रदान किया गया।

तीसरे स्थान पर रहे गौरव कुमार को उपहार, शील्ड और कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर संध्या शर्मा, सुबोध दिवाकर, शीलू यादव, संजय यादव, भूपेंद्र प्रजापति, इमरान खान, पिंकू यादव, अनिल पाल, धर्मेंद्र यादव, अभिषेक यादव, छोटू शर्मा, अमित दोहरे, निखिल, शिबू दोहरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें