फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कन्हों के गांव पुरवा कुशल में मंगलवार की देर शाम खेतों से लौट रहे किसानों ने गांव के बाहर स्थित एक तालाब किनारे जामुन के पेड़ पर एक अधेड़ का शव गमछे के सहारे फंदे पर लटका देखा। ग्राम प्रधान पारुल दोहरे के ससुर समाजसेवी विनोद ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा और थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक सफेद कुर्ता और हल्का नीले रंग का धारीदार हाफ नेकर पहने हुए है। गले में ताबीज पहने हुए है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की मृतक मजदूर लग रहा है। उसकी आयु लगभग 50 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें