फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो माह में शहर के पांच कोटेदारों ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में इन दिनों कोटेदारों के लाइसेंस सरेंडर करने का क्रम जारी है। इसमें बारी-बारी शहर के पांच कोटेदारों ने अपनी दुकानें सरेंडर कर दी हैं। ऐसे में इन दुकानों से संबद्ध कार्डधारक दूसरी दुकानों पर राशन ले रहे हैं।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में राशन की अभी तक 26 दुकानें थीं। इसमें तकरीबन 24 हजार के करीब परिवार संबद्ध हैं। पिछले दो माह में शहर क्षेत्र की पांच दुकानें सरेंडर हो गईं। दुकानें सरेंडर करने वालों में सत्यनारायन पोरवाल, राधाचरन गुप्ता, रामेश्वर दयाल गुप्ता, कमलकांत व राकेश कुमार शुक्ला शामिल रहे। सरेंडर करने वाले कोटेदारों में इस्तीफे को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र में ज्यादा उम्र होने का हवाला दिया गया।
हालांकि इन कोटेदारों का कहना है कि उन्हें गोदाम से ही कम राशन मिलता है। पानी मिलाकर राशन को वजनदार कर दिया जाता है। इसके साथ ही पल्लेदारी भी लगती है। नई राशन वितरण व्यवस्था के तहत प्रत्येक कार्डधारक को पर्याप्त राशन दिया जा रहा हैं। कमीशन न के बराबर है।
विज्ञापन

ऐसे में दुकान घाटे का सौदा बनती जा रही है। तमाम तरह के अतिरिक्त कामकाज भी लाद दिए गए हैं। वहीं इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि पांच दुकानें अभी तक सरेंडर हुईं हैं। वहां संबद्ध कार्डधारकों को दूसरी जगहों पर राशन दिया जा रहा है। समस्या न बढ़े इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें