फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच साल के बच्चे का बंबा में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा के नहर बाजार निवासी व्यापारी का पांच साल का पुत्र सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ खेलने की बात कहकर घर से निकला। दोपहर दो बजे ट्यूशन का समय होने पर परिजनों ने बेटे की खोजबीन शुरू की। पुलिस को सूचना दी। इसी बीच शाम सात बजे के करीब व्यापारी के पांच साल के बेटे का शव पाता क्षेत्र के कमारा पुल के आगे बंबा में उतराता कुछ लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शिनाख्त की। इस दौरान चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

नहर बाजार निवासी रवि शर्मा का पांच वर्षीय पुत्र ईशान सोमवार की दोपहर खाना खाने के बाद मोहल्ले में खेलने के लिए निकला। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच दोपहर दो बजे उसके ट्यूशन का समय हुआ। इस पर परिजन ने ईशान की खोजबीन शुरू की। कहीं कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। खोजबीन चल ही रही थी कि इसी दौरान शाम सात बजे के करीब पाता क्षेत्र के कमारा पुल के आगे बंबा में एक बच्चे का शव पानी में उतराता देखा गया। कुछ बच्चे बंबा में नहा रहे थे। नजर पड़ने पर शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रवि शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटे ईशान के रूप में की। घर से 100 मीटर की दूरी से बंबा निकला है। वहीं पाता के कमारा पुल से यहां की दूरी तकरीबन आठ किमी है। घटना को लेकर मां रिंकी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि रवि शर्मा का एक बड़ा बेटा देबू साढ़े छह साल का है। थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें