फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीडीओ, कृषि अधिकारी, डीपीआरओ व बीडीओ बदले

Wed, 03 Jun 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से जिला के चार अधिकारियों के तबादले का फरमान जारी किया गया है। इसमें जिला विकास अधिकारी (डीडीओ), जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ व बीडीओ शामिल रहे। जारी हुई सूची के बाद मंगलवार को विकास भवन कार्यालय में दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी की कुर्सी संभालने वाले सतीश कुमार पांडेय का लखीमपुर तबादला हुआ है। जहां उन्हें ग्राम्य विकास विभाग में परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर लखीमपुर खीरी से परियोजना अधिकारी शोभनाथ को औरैया डीडीओ बनाया गया है। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा का फर्रुखाबाद तबादला किया गया है।
महोबा में तैनात जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह को औरैया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गेश ने बताया कि दो दिन के अंदर चार्ज लेंगे। वहीं, डीपीआरओ श्रीकांत यादव का उन्नाव तबादला कर दिया गया है। बीडीओ रहे आदित्य तिवारी को गोंडा जनपद का जिला विकास अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने बताया कि शासन स्तर से सूची जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें