फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसूताओं में बढ़ रही खून की कमी, स्क्रीनिंग के बाद भी बुरा हाल

Wed, 03 Jun 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में स्वास्थ्य विभाग के दावों और लगातार की जा रही स्क्रीनिंग के बावजूद गर्भवती महिलाओं (प्रसूताओं) में एनीमिया यानी खून की कमी के मामले कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना एक से दो गंभीर केस चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं, जहां प्रसूताओं का हीमोग्लोबिन स्तर बेहद चिंताजनक (5 से 7 ग्राम तक) पाया जा रहा है। ऐसे में प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजात शिशुओं की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और एनीमिया की जांच के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे प्रसूताओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध कराएं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन

चिचौली मेडिकल कॉलेज में रोजाना एक से दो प्रसूताओं का खून की कमी के बीच प्रसव कराया जा रहा है। इस क्रिटिकल प्रसव के बाद उन्हें ब्लड भी चढ़ाया जा रहा है। महिला रोग विभाग की ओर से प्रत्येक केस में की जा रही मॉनिटरिंग में ज्यादातर महिलाएं स्क्रीनिंग के बाद दवाइयों का नियमित सेवन न करने की बात सामने आ रही है। इससे प्रसव का समय आते-आते उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है।
मेडिकल कॉलेज की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि खून की अत्यधिक कमी के कारण प्रसव के दौरान प्रसवोत्तर रक्तस्राव का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जो मातृ मृत्यु दर का एक बड़ा कारण होता है। कई मामलों में समय पर खून न मिलने के कारण स्थिति अनियंत्रित हो जाती है। ऐसी स्थिति न बने इसे लेकर ओपीडी में नौ माह के गर्भकाल के दौरान प्रत्येक महिला की स्क्रीनिंग में जरूरी सलाह दी जा रही है।
-
पौष्टिक आहार और आयरन की गोली अहम
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि गर्भवती माताओं को पूरे दिन में रोटी-चावल के अलावा अन्य खाद्य समूह लेने के लिए उन्हें जागरूक करना अनिवार्य है। तभी कुपोषण का खात्मा किया जा सकता है।
नियमित रूप से अनाज, कंदमूल, दाल, दलिया, दूध, दूध से बने पदार्थ, फल, सब्जी अंडा व मांस मछली खाने वालों की सेहत दुरुस्त रहती है। साथ ही आयरन की गोलियों का नियमित सेवन खून के खतरे को कम करता है। इसके लिए महिलाओं को स्वयं से प्रयास करना चाहिए।
-
गर्भवती महिलाएं केवल स्क्रीनिंग पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने खान-पान में हरी सब्जियां, फल और गुड़-चना शामिल करें। स्वास्थ्य केंद्रों से मिलने वाली आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करें। रोजाना एक दो प्रसव महज खून की कमी के कारण क्रिटिकल हो रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. पायल जादौन, महिला रोग विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें