फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधकी धरती, छूटा पसीना

Sat, 09 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसती आग ने शुक्रवार को सभी को बेहाल कर दिया। तन को झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग दीवारों की ओट और छांव ढूंढते नजर आए। वहीं सड़कों पर निकले लोगों ने गर्मी के चलते अपने जरूरी काम भी लेट कर दिए। दोपहर 12 बजते ही पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। गर्मी से सभी तिलमिला उठे।
विज्ञापन



शहर के लोगों के लिए शुक्रवार की गर्मी यादगार बन गई। दोपहर 12 बजते ही पारा 45.6 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से बच्चों का हाल बेहाल है। स्कू्ली बच्चों को गर्मी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है।


लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रहीं है। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आए।  इस भीषण गर्मी में पशु पक्षी भी बेहाल दिखे।
विज्ञापन



इस संबंध में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि गर्मी और उमस अभी दो दिन और बनी रहेगी। सोमवार से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें