फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने की मारपीट, लूटपाट

Mon, 16 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीएल की रेवाड़ी से कानपुर के बीच बिछाई जा रही पेट्रोल डीजल पाइप लाइन का काम करा रही केएसएस पैट्रोन कंपनी के दिबियापुर आफिस में कुछ युवकों ने हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट की।
विज्ञापन


आरोपी लाखों रुपये का जनरेटर एवं अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर त्वरित कार्रर्वाई करते मय सामान के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
हिंदुस्तान पेट्रोलियम,  रेवाड़ी से लेकर कानपुर के बीच पेट्रोल डीजल पाइप लाइन बिछवा रही है। दिबियापुर सेकानपुर के बीच पाइप लाइन बिछाने के लिए एचपीसीएल के कांट्रेक्टर कैज्सट्राय (केएसएस) पैट्रोन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने दिबियापुर में औरैया रोड पर सीएनजी पंप के सामने कैंप कार्यालय बनाया है।

रविवार सुबह आठ बजे भूपसिंह व अमरीश मिश्रा बैठे थे। तभी हरे रंग की क्वालिस गाड़ी से एसके यादव, हरपाल यादव व चार अन्य आए और हाकी डंडों से मारपीट करने लगे। पीछे से ट्रैक्टर पर आधा दर्जन लोग हथियार से लैस होकर आए और ट्रैक्टर पर कंपनी का जनरेटर लाद लिया।
विज्ञापन


मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने मोबाइल व रुपए भी लूट लिए। कंपनी का गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी लादकर ले गए। साथ ही देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए।
 
पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। साथ ही बलवा, लूट, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पुलिस ने क्वालिस कार पकड़ लिया।

जनरेटर एवं सिलेंडर आरोपी के विकास कुंज कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान से बरामद कर लिया। इधर, आरोपी एसके यादव का कहना है कि उसका कंपनी से लेनदेन बाकी है। बाकी रुपये न मिलने के कारण सामान उठा लाए थे। हालांकि कंपनी कर्मियों का कहना है कि आरोपी से कोई लेनदेन बकाया नहीं है।

कंट्रोल रूम को मिली थी क्वालिस चोरी होने की सूचना- दिबियापुर ( औरैया )। केएसएस पैट्रोन कंपनी के अधिकारी कर्मचारी दिबियापुर थाने में शिकायत कर रहे थे। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि हरे रंग की क्वालिस कार चोरी कर ली गई थी।

वायरलेस सेट से सभी थानों को सूचना प्रसारित कर दी गई। पुलिस ने केएसएस पैट्रोन कंपनी में लूटपाट की घटना एवं चोरी गई क्वालिस की घटना को गंभीरता से लिया।

पुलिस का मानना है कि वारदात करने के बाद आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसी सूचना दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार को मय आरोपी के थोड़ी ही देर में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें