फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में बुजुर्गों का सम्मान

Mon, 16 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना नुमाइश मैदान में चल रही शरदोत्सव प्रदर्शनी में रविवार को गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के वार्षिक सम्मेलन में दर्जनभर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व डा. मनीष राजन ने मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेंशनर्स की समस्याएं बढ़ रही हैं।

कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना, हम सभी का कर्तव्य है। सम्मेलन में कृपाशंकर त्रिपाठी, जवाहरलाल, रुद्रपाल सिंह, विश्वनाथ पांडेय, शिवनारायन, शेख मोहम्मद अंसारी, बाबूराम यादव, दयाप्रताप, पुत्तीलाल आदि को मुख्य अतिथि व विशिष्ट ने शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

सम्मेलन में पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं भी बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूराम धनगर ने की। मंचासीन अतिथि पीएन शुक्ल, राजेंद्र कुमार, रामचंद्र शुक्ला का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभासद इब्राहिम, फूलचंद्र, बबलू बाजपेई, पप्पू, हरीओम शर्मा, कमरूलनिशा, रामू पेंटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें