बाबरपुर कोल्ड स्टोर के सामने शिवनाथ सिंह झोपड़ी बनाकर रहता था। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गया था। तभी चिंगारी से उसकी झोपड़ी में आग लग गई।
आग की लपटें उठती देख दौडे़ मोहल्ले को लोगों ने आग पर पानी डाल काबू पाया। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, नगदी, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए।