फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती कर ले गई बेटियां, कराई शादी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पहचान वाली एक महिला उसकी दो पुत्रियों को अपने साथ ले गई। जहां उसने रुपये लेकर उसकी दोनों पुत्रियों की बिना पूछे ही शादी करा दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुत्रियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिलक नगर निवासी पीड़िता संतोषी शर्मा पत्नी विनोद शर्मा ने तहरीर दी कि वह तिलक स्टेडियम के पास किराए पर रहती है। जालौन रोड पर बुग्गी होटल के पास रहने वाली ज्योति अक्सर उसके घर आती थी। उससे दोनों बेटियां भी हिलमिल गईं थीं। आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को ज्योति उसकी दो पुत्रियों को ले गई। जब शाम तक पुत्रियां घर नहीं लौटीं तो ज्योति को फोन किया।
ज्योति ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी है, दोनों पुत्रियों को भी साथ ले जा रही है। दो दिन बाद लौटेगी। 3 मई को जब फोन किया तो ज्योति ने बताया कि उसने मेरी बेटियों की शादी करा दी है। आशंका है कि उसने रुपये लेकर शादी कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें