फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटियां, बेहिचक होकर डर का सामना करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिधूना के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। गोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संबंध में जानकारी दी।
प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मिशन शक्ति फेज चार के अभियान के लिए गठित महिला सुरक्षा विशेष दल प्रभारी सुनीता सिंह व टीम सदस्य डिंपल, कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा विशेष दल प्रभारी सुनीता सिंह ने छात्राओं से कहा कि वह बेहिचक होकर डर का सामना करें, कहा कि अगर कोई आपको रास्ते में छेड़ता है तो उसका निडर होकर सामना करें। पुलिस आपके साथ है। बताया कि मोबाइल हाथ में हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, 1098, 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112, 102, 108 आदि डायल कर सूचना दें।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपना बचाओं करें, अपराध निरीक्षक कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि वह सूनसान रास्तों पर न जाएं। यदि कोई लगातार आपका पीछा कर रहा है तो इसकी जानकारी तुरंत अभिभावक व पुलिस को दें और बिल्कुल भी न डरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें