संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कार दिलाने की मांग को लेकर पुत्रवधू और पौत्र ने दंपती को पीटा। साथ ही घर पर रखे सामान में तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कंचौसी के गांव ढिकियापुर निवासी ब्रजकिशोर ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे बहू बबली व उसके बेटे मनदीप ने धमकी दी कि कार दिलाओ नहीं तो घर में आग लगा दूंगा। इसके बाद दोनो मां-बेटा ने पीड़ित और पीड़ित की पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
बाद में घर का सारा सामान तोड़ दिया। बाइक, समर पंप व लैट्रिन बाथरूम के दरवाजे आदि सामान तोड़ दिए। इसके बाद पीडि़त के बेटे सर्वेश ने फोन करके मनदीप से कहा कि दोनों लोगों को गोली मार दो। इसपर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत की रिपोर्ट
दिबियापुर। सैनिक कालोनी औरैया निवासी अजय कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार 17 अप्रैल की सुबह 11 बजे पहाड़पुर निवासी छुन्नीलाल को लेकर जा रहा था। जैसे ही गांव नगला जयसिंह स्थित अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे। उसी समय बाइक का टायर फट गया। तभी दिबियापुर की तरफ से आ रही बाइक ने तेजी बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। सुनील कुमार एवं छुन्नीलाल को गंभीर चोटे आईं। दोनों घायलों को चिचौली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
तीन दिन पहले हुए चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
दिबियापुर। कंचौसी क्षेत्र के पीड़िता छुन्नी तिवारी पत्नी कपिल तिवारी निवासी बिहारीपुर कंचौसी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल की रात लगभग एक बजे गर्मी के कारण दरवाजे पर लेटी थी। पति कपिल गांव में चल रही राधे श्याम रामायण सुनने गये थे। तभी गांव का पंकज तिवारी दबे पांव घर में घुस आया। अलमारी चाबी से खोलकर सोने का मंगलसूत्र व हार और जंजीर, पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी कर ले गया। सीढि़यों के रास्ते भागते हुए पीड़िता ने आरोपी को देखा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।(संवाद)