फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चुनावी समीकरण बनाने आज अजीतमल आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। लोक सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को अजीतमल में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनता महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
शनिवार की दोपहर ठीक तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाॅप्टर अजीतमल स्थित जनता इंटर काॅलेज में उतरेगा। यहां से वह वाहन से जनता महाविद्यालय में आयोजित जन सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां 55 मिनट तक रुकने के बाद चार बजकर पांच मिनट पर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री इटावा लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे व जनसमर्थन जुटाएंगे। जनसभा स्थल पर भगवा रंग में मंच तैयार किया जा रहा है तो वहीं विशाल पंडाल भी लगाया गया है। जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए तीन दिनों से कार्य चल रहा है।
इसको शुक्रवार की देर रात तक पूरा किया गया। दोपहर के समय भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कई भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल को मुख्यमंत्री की विशेष सुरक्षा कर्मचारियों ने अपने अंडर में लिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इधर जनसभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिबियापुर, बिधूना, भर्थना, सिकंदरा, इटावा, औरैया में पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें