अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव हावीलिया निवासी महिला ने बहू पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी ससुराल इटावा के गांव कुनैठा में है। कुछ समय पहले पति और बेटे की मौत के बाद पुत्रवधू ने उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद महिला अपने मायके हावीलिया आकर रहने लगी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्रवधू गांव के ही दो अन्य व्यक्ति के साथ मायके पहुंची और गांव कुनैठा चलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीट दिया।
शोर सुनकर उसका भतीजा राजू और उसकी पत्नी कालिंदी उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)