फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने दी पिता को दी मुखाग्नि

विज्ञापन
फोटो 23 एयूआरपी 27 - पिता की चिता को मुखाग्नि देती बेटी आर्यसी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट पर एक बार फिर रुढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार कर एक बहादुर बेटी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिवार के सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 नवंबर को जिले के पूर्व डीपीआरओ रहे व वर्तमान में डीपीआरओ कार्यालय में संबंद्ध एडीओ पंचायत केके अवस्थी का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया था। उनके दो बेटियां आर्यसी व चारू व पत्नी प्रांजली हैं। दुख की इस घड़ी में अंतिम संस्कार करने की बारी आने पर उनकी छोटी बेटी आर्यसी अवस्थी ने मंगलवार को यमुना घाट पर पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार आदि क्षेत्र के प्रधान, पूर्व व कानपुर देहात क्षेत्र के अलावा परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें