फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गैस एजेंसी गोदाम की दीवार गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो 23डीबीआरपी22 आपबीती बताता घायल नेक सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के समीप दिबियापुर-केंजरी मार्ग पर संचालित गैस एजेंसी के गोदाम में सिलिंडर उतारने आए ट्रक की टक्कर से गोदाम की दीवार गिर गई। इससे दबकर गैस एजेंसी का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। दिबियापुर सीएचसी में इलाज के दौरान कर्मी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न लगभग तीन बजे हरिदास गैस एजेंसी फफूंद के गोदाम पर कानपुर से आए ट्रक से सिलिंडर उतारे गए। सिलिंडर उतरने के बाद कर्मियों ने ट्रक चालक से ट्रक आगे करने के लिए कहा। ट्रक चालक ने ट्रक आगे करने के बजाय पीछे कर दिया। इससे गैस एजेंसी गोदाम की दीवार लोहे के गेट समेत गिर गई। वहां सिलिंडर उठा रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया। एक कर्मी उछलकर भागने में कामयाब रहा, जबकि नेक सिंह (40) उर्फ बब्लू पुत्र मोहनलाल निवासी माखनपुर फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी है। आनन फानन अन्य कर्मियों ने लोडर से घायल को दिबियापुर सीएचसी ले आए। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया, परंतु काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इधर, दीवार में टक्कर मारने वाले ट्रक एवं उसके चालक-परिचालक को गैस एजेंसी कर्मियों ने पकड़ लिया है। घटना के बाद गैस एजेंसी संचालक अभिषेक मिश्रा भी दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें