फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, दिबियापुर के एक तीर्थयात्री को मिले दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अमरनाथ के लिए यात्रा सोमवार को दोबारा शुरू हो गई है। दिबियापुर के एक तीर्थयात्री ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। शेष को अपनी बारी का इंतजार है।
विज्ञापन

दिबियापुर से दर्शन को गए जत्थे में शामिल सेवानिवृत्त बैंक कर्मी राजेंद्र पप्पू पोरवाल ने ईश्वर को शुक्रिया अदा किया। कहा कि बादल फटने से वह डर गए थे। जत्थे में उनके साथ व्यापारी देवेंद्र दुबे, ठेकेदार आशीष बाजपेई, व्यापारी आशीष तिवारी, व्यापारी पवन दुबे, व्यापारी गोविंद पांडेय समेत सात लोग हैं। सोमवार की सुबह हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने के बाद आशीष तिवारी को ही बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य मिला। दोपहर दो बजे से पहले ही हेलीकाप्टर सेवा बंद होने से शेष छह लोगों को दर्शन नहीं मिल पाया। वह सभी लोग पंचतरणी में रुके हुए हैं। मंगलवार की सुबह शेष दर्शनार्थियों को बाबा बर्फानी के दर्शन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें