फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट बने जान के दुश्मन

Sun, 31 Jul 2016 11:39 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर लगा जाम। वहीं पीलाखार नदी पर पलटा लकड़ी भरा ट्रक।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सिक्स लेन बनाने में किस तरह से अनियमितता बरती गई है। उसका नतीजा रविवार शाम हुआ हादसा है। हाईवे पर बने होटल संचालकों ने अवैध कट बना रखे हैं। इसके कारण अक्सर हादसे होते हैं। रविवार शाम भी एक ट्रक भीखेपुर में सागर होटल के पास बने अवैध कट में घुसने के लिए अचानक मुड़ गया। पीछे से आ रही कार बेकाबू होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन


हाइवे पर अपनी सुविधा अनुसार जगह-जगह कट बना लिए गए हैं। जो हादसों का कारण बनते हैं। घटना में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था। अचानक ही होटल के लिए बने कट पर मुड़ गया। पीछे से तेज गति से आ रही कार का चालक जब तक नियंत्रित करता करता तब तक वह ट्रक में जा घुसी। कई बार यह कट हादसे का कारण बन चुके हैं। हाइवे की पेट्रोलिंग और एनएचएआई के अधिकारी इन अवैध कटों को बंद नही करा पा रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।

मशक्कत के बाद हो सकी पहचान
दुर्घटना में सभी के मोबाइल भी टूट गए थे। गंभीर घायल कुछ भी बोल पाने में असमर्थ थे। ऐसे में घायलों और मृतकों की पहचान करने में दिक्कत हुई। कागजात के सहारे पुलिस ने कार मालिक से सम्पर्क किया तब पता चला कि यह लोग कार किराए पर लेकर आए थे। इसके बाद परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने मशक्कत करके घायलों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


चीख-पुकार के साथ मचा कोहराम
हादसे के बाद एकदम चीख-पुकार मची और एकाएक सब आवाज शांत हो गई। आस पास के लोग दौड़े। हादसा देखकर लग रहा था कि कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। जब कार से बाहर निकाला गया तो दो लोगों की सांसें चल रही थीं। सभी को गंभीर हालत में सैंफई भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर है। हाइवे पर दो घंटे तक चीख पुकार व राहत बचाव के लिए लोग दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें